Rajendra Devray / Fri, Jun 13, 2025 / Post views : 265



अवैध रूप से परिवहन कर रही लकड़ी वाहन एवं 8टन आम की लकड़ी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
लगातार पीथमपुर क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी परिवहन की सूचना वन विभाग को मिल रही थी
बगड़ी/वनमंडल धार के वन परिक्षेत्र बगड़ी के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पीथमपुर क्षेत्र के बेटमां सागोर कुटी मार्ग पर अवैध रूप से परिवहन कर रहे हैं लकड़ी से भरे हुए वाहन को जप्त किया है। लंबे समय से अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। जिसकी सतत रूप से निगरानी की जा रही थी। आईसर वाहन के साथ उसमे भरी करीब 8 टन आम की लकड़ी जब्त की गई है। बीते दो माह में यह चौथा वाहन अवैध रूप से लकड़ी का भरा हुआ जप्त किया है वाहन के साथ दो आरोपियों को भी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया।
बगड़ी वन परी क्षेत्र के सहायक संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि लगातार पीथमपुर क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी के परिवहन की जानकारी सामना आ रही थी।इसी को लेकर धार उड़न दस्ता एवं वन परी क्षेत्र अधिकारी मांडव के कमलेश प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसमें बीट गार्ड पीथमपुर रितेश त्रिवेदी, बीट गार्ड जूना पानी के दल द्वारा रात में मुखबीर की सूचना मिलने के बाद पीथमपुर क्षेत्र के बेटमां सागोर कुटी मार्ग पर निगरानी रखी गई इस दौरान वहां से एक स्वराज माजदा वाहन क्रमांक एमपी 13 जी ए,,6273 का पीछा कर रोक कर चेक किया गया तो उसमें आम आकार की गुल्ला इमरती जलाऊ लकड़ी का अवैध रूप से बगैर टी पी के परिवहन करते हुए पाया गया।
चालक सहित दो आरोपी को पकड़ा
बगड़ी परिक्षेत्र के सहायक श्री उपाध्याय ने बताया कि अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करने के मामले में वाहन चालक धीरज पिता दिनेश कछुआ निवासी बेटमा एवं आसाराम पिता मांगीलाल निवासी पांच बड़ोदिया को गिरफ्तार कर मौके स्थल से नालछा में बने डिपो परिक्षेत्र मांडव लाकर वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है संबंधित वाहन एवं चालकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद वरिष्ठ कार्यालय में सूचना करने के बाद वाहन को राजसात करने की कार्रवाई प्रेषित की है विभागीय जानकारी के अनुसार वाहन में लगभग 8 घन फीट की अवैध लकड़ी भरी हुई थी। जब्त वाहन को वन परिसर में खड़ा कर दिया गया है तथा आगे की विवेचना जारी है।
2 महीने में चौथा वाहन पकड़ा
वन विभाग के सिर्फ उपाध्याय ने बताया कि वन परिक्षेत्र मांडव सब रंगे बागड़ी पीथमपुर में अवैध रूप से गीली लकड़ी शाजापुर उज्जैन धार घुसौदा कानून कुक्षी देपालपुर उज्जैन लाने वाले व्यापारियों की बीते दोनों भाव में इन गाड़ियों हमने जप्त तक की है जिनमें प्रत्येक वाहन में 8 से 10 टन अवैध रूप से लखनऊ का परिवहन किया जा रहा था सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नालछा के डिपो में वाहन जप्त कर खड़े किए हैं।
पूर्व में की गई जपती
अधिकारी श्री उपाध्याय ने बताया कि 12 मई को पीथमपुर क्षेत्र से 31मई को इंडोरामा क्षेत्र से 5 जून को लाल गेट पीथमपुर क्षेत्र से तीन वाहन जप्त किए थे।
फोटो
पीथमपुर के समीप बेटमा सागोर कुटी मार्ग पर वन विभाग के अमले द्वारा अवैध रूप से परिवहन करने लकड़ी व वाहन को जप्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन