*प्रेसनोट*
*दिनांक 28.11.2024*
*तलवाड़ा बुजुर्ग मे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मासिक सुरक्षा एवं व्यवस्था बैठक का किया गया आयोजन, बैठक में तहसीलदार बड़वानी, थाना प्रभारी अंजड़, मेडिकल ऑफिसर तलवाड़ा बुजुर्ग और अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए।*
तलवाड़ा बुजुर्ग, थाना अंजड़ क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज मासिक सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसीलदार बड़वानी, थाना प्रभारी अंजड़, मेडिकल ऑफिसर तलवाड़ा बुजुर्ग और अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए।
बैठक में स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। विशेष रूप से, अस्पताल के सामने स्थित गार्डन में बिजली के खंभे और तारों के कारण उत्पन्न हो रही समस्या पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस संबंध में बिजली विभाग को लिखित सूचना पत्र भेजने का प्रस्ताव लिया गया, ताकि इन खंभों और तारों को हटवाया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य केंद्र में अन्य कोई बड़ी समस्या नहीं पाई गई और सभी व्यवस्थाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।