ग्राम पंचायत वायल के सरपंच पद के उपचुनाव में भागीराम भाभर विजयीमनावर। ग्राम पंचायत वायल में सरपंच पद के लिए हुए उप चुनाव में सरपंच पद के प्रत्याशी भागीराम मोहनसिंह भाभर विजयी हुए हैं। चुनाव में भाभर को जहां 543 मत मिले वहीं मुख्य प्रतिद्वंदी घनश्याम मुवेल को 339 तथा नोटा को 07 मत मिले। भागीराम भाभर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 204 मत से हराया। सरपंच उपचुनाव में कुल 1212 मतदाता थे। जिसमें से 889 मतदाताओं ने मतदान किया।रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार विजय तलवारे ने मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 81 के अंतर्गत भागीराम भाभर को निर्वाचित घोषित कर प्रमाणपत्र प्रदान किया । जनपद पंचायत सीईओ अंकिता अलावा भी उपस्थित रही।जनपद पंचायत से नवनिर्वाचित सरपंच का विजय जुलूस निकला गया।