: पुलिस अधीक्षक बड़वानी के आदेश से जिले के सभी थानो पर डीजे संचालकों की बैठक लेकर आने वाले त्योहारों पर डीजे पूर्णत प्रतिबंध रहेगा की जानकारी दी जा रही है
पुलिस अधीक्षक बड़वानी के आदेश से जिले के सभी थानो पर डीजे संचालकों की बैठक लेकर आने वाले त्योहारों पर डीजे पूर्णत प्रतिबंध रहेगा की जानकारी दी जा रही है
*आगामी त्यौहारों को लेकर थाना पानसेमल पुलिस ने ली, डी.जे. संचालकों की बैठक*
*आगामी त्यौहार के दौरान डी.जे.पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध, बैठक में थाना प्रभारी ने दिए निर्देश* पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगामी त्यौहारों के दौरान डी.जे. पूर्ण रुप से प्रतिबंधित होने एवं शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन द्वारा दिनांक 29.07.2024 को कस्बा पानसेमल के समस्त डी.जे. संचालको की थाना परिसर में मीटिंग ली गई और बताया गया कि बिना वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति प्राप्त किये ध्वनि विस्तारक यंत्र/डीजे/बैंड का संचालन नहीं करेंगे। यदि बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र डीजे/बैंड/ का संचालन करते पाये जाते हैं तो आपके विरूद्ध जिला दण्डाधिकारी जिला बड़वानी के आदेश क्रमांक/अनु.लि./2024/4317 दिनांक 07.06.2024 के परिपालन में धारा 163 बी.एन.एस.एस. प्रभावशील होने से दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी और सभी संचालकों से शपथ पत्र भरवाकर हस्ताक्षर लिये गये है।
*उक्त बैठक में थाना प्रभारी पानसेमल श्री मंशाराम वगेन एवं थाना क्षैत्र पानसेमल के समस्त डीजे संचालक उपस्थित रहे।*