: नकबजनी के आरोपी को 12 माह के भीतर न्यायालय से 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं 500-500 रुपए के अर्थदण्ड की सजा दिलवाने पर विवेचक सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाटीदार को एसपी नें किया सम्मानित
Rajendra Devray
/
Fri, Oct 11, 2024
/
Post views : 276
*नकबजनी के आरोपी को 12 माह के भीतर न्यायालय से 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं 500-500 रुपए के अर्थदण्ड की सजा दिलवाने पर विवेचक सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाटीदार को एसपी नें किया सम्मानित*
‘’ऑपरेशन संकल्प‘’के तहत बड़वानी पुलिस की एक और बड़ी सफलता*
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में ‘’ऑपरेशन संकल्प ‘’ की शुरुआत की गई हैं, जिसके अंतर्गत पुलिस विवेचना को अधिक से अधिक पेशेवर एंव वैज्ञानिक बनाकर समयावधि में अभियोग – पत्र माननीय न्यायालय पेश करने पर जोर दिया जा रहा हैं। साथ ही न्यायालय द्वारा विचारण के दौरान जारी समस्त आदेशिकाओं – समंन एंव वारंट की प्राथमिकता से तामिली करवाई जा रही हैं ताकि गंभीर प्रकरणों में जल्द से जल्द न्यायालयीन निर्णय प्राप्त कर पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके। गंभीर आपराधों में दोषसिद्धि होने पर स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण के विवेचक , पैरवीकर्ता एवं संपूर्ण टीम को पुरस्कृत किया जा रहा हैं जिसके चलते पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा हैं एवं लगातार गंभीर अपराधों में दोषसिद्धि प्राप्त करने में बड़वानी पुलिस सफल रहीं हैं।
इसी तारतम्य में ऑपरेशन संकल्प के तहत दिनांक – 20.09.2023 को थाना बड़वानी पर फरियादी धनंजयसिंह पिता केदारसिंह राजपुत निवासी मधुबन कॉलोनी बड़वानी ने सूचना दी कि सांई मंदिर बड़वानी से कोई अज्ञात बदमाश 06 नग सीसीटीवी केमरे किमती 15,000/- रुपये व दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 5,000/- रुपये नगदी चुराकर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 797/23 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण के विवेचक सउनि सुरेश पाटीदार द्वारा वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक तरीके से अनुसंधान करते हुए मुखबिर सूचना पर दिनांक 22.11.23 को आरोपी रोहन पिता संतोष निनामा उम्र 34 साल निवासी सांई मंदिर के पास बड़वानी को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी किए गये केमरे व नगदी जप्त कर साक्ष्य संकलित कर 66 दिनों के भीतर अनुसंधान पूर्ण कर दिनांक 04.12.2024 को माननीय सीजेएम न्यायालय बड़वानी में पेश किया गया। प्रकरण के माननीय न्यायालय में विचारण के दौरान न्यायालय द्वारा जारी समस्त आदेशिकाओं की तामीली समय से कराई गई । विवेचक की उत्कृष्ट विवेचना के फलस्वरूप उक्त प्रकरण में माननीय सीजेएम श्रीमति सीता कन्नोजे बड़वानी द्वारा आरोपी को मात्र 11 माह 15 दिवस में विचारण कर दिनांक 05.10.24 को आरोपी को 3 वर्ष का कठोर कारावास एवं 500-500 रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है ।
इस उत्कृष्ट विवेचना के लिए विवेचक सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाटीदार को पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने सम्मानित किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद नें बताया कि “ ऑपरेशन संकल्प के तहत वैज्ञानिक एंव पेशेवर विवेचना, समय पर चालान प्रस्तुती, न्यायालयीन आदेशिकाओं की समयाबद्ध तामिली , विचारण के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग एवं दोषसिद्धि पर सम्पूर्ण टीम के सम्मान से लगातार सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।
पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2024 में बड़वानी पुलिस नें हत्या 12, हत्या के प्रयास के 02, बलात्संग के 35 , छेड़खानी के 20 प्रकरणों में न्यायालय से कठोर दण्ड दिलवाकर पीड़ितों को न्याय दिलवाया हैं।
पुलिस अधीक्षक ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली समस्त टीम को प्रशंसित करते हुए आगामी प्रकरणों में और अधिक दक्षता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।