अंजड पुलिस की काम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई
110 लीटर अवैध शराब कीमती 36000 रुपयें व वाहन जब्त"
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब के निर्माण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक बड़वानी के दिशा-निर्देशन में, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार और एस.डी.ओ.पी. श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायण रावल के नेतृत्व में अंजड पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसी संदर्भ में, दिनांक 29.03.2025 को थाना अंजड पुलिस ने टीम बनाकर मुखबिर से मिली सूचना पर राजपुर रोड, तलवाड़ा बुर्जूग पर एक ग्रे रंग की वेगेनार (क्र.सं. एम पी 06 जेड पी 5443) में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 12 पेटियाँ (10 पेटियाँ देशी प्लेन शराब और 2 पेटियाँ बियर) जिसमें कुल 110.400 लीटर शराब, किमत ₹36,000/- तथा एक वेगेनार कार, किमत ₹4 लाख की, आरोपी: प्रताप पिता भैरूलाल चौधरी, जाति: सिर्वी, उम्र 40 वर्ष, निवासी: तलवाड़ा बुर्जूग से जप्त की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक – 207/2024 धारा: 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नारायण रावल उपनिरीक्षक सुरेश मुवेल उपनिरीक्षक महावीर चंदेल सउनि दिलीप मुवेल प्रधान आरक्षक 72 सुरेश पाटीदार प्रधान आरक्षक 90 अजय यादव आरक्षक 570 महेंद्र बघेल आरक्षक 561 पवन प्रजापत आरक्षक 95 सुनिल आरक्षक 520 बद्री मोरे की सराहनीय भूमिका रही।*