Rajendra Devray / Sun, Jun 22, 2025 / Post views : 255


नालछा के संत श्री सर्वेश्वर ग्रामीण खेल परिसर के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच हुआ आयोजन, गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता
नालछा :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत सहित विभिन्न देशों में उत्साह का साथ मनाया गया जिसमे बड़ी संख्या में देश के नागरिकों और योग प्रेमियों ने शामिल होकर योग का अभ्यास किया इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय,प्रदेश और जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल नालछा द्वारा नालछा के संत श्री सर्वेश्वर ग्रामीण खेल परिसर के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण माहौल में रिमझिम फुहारों के बीच क्षेत्रीय विधायक कालुसिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया सर्वप्रथम आराध्य भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात भाजपा नालछा मंडल महामंत्री विनोद सिंह ठाकुर के निर्देशन में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओ ने सूर्य नमस्कार के बारह आसान ततपश्चात भस्त्रिका,कपालभाति,अनुलोम - विलोम,और भ्रामरी जेसे प्राणायाम व ताड़ासन,व्रक्षासन,भुजंगासन,अर्ध चक्रासन कर योग का सामूहिक रूप से अभ्यास किया इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कालूसिंह ठाकुर,नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा,वरिष्ठ संतोष राठौड़,हाबूलाल मात्रे,भोजपाल दरबार,डॉक्टर महेश यादव,सरपंच मोहन डावर,निखिल ग्वाल,उपसरपंच राकेश कुशवाह,सत्यनारायण सेन,दिनेश चौहान,पिंटू गुर्जर,गोकुल गिरवाल,राजेश बडुकिया,आकाश कुशवाह,सचिन दायमा,शैलेंद्र ठाकुर,बूथ अध्यक्ष क्रमशःअनसिंह मालीवाड़,सोनू मंडवाल,महेश जाट,सुखदेव बडुकिया,सावन वसुनिया,कैलाश कटारे,भूरेसिंह गिरवाल,लक्ष्मण गिरवाल,मिथुन चौहान सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता मोजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन