: बड़वाह बामनपुरी निखिल विद्या विहार में खेल दिवस पर मेजर ध्यान चंद के जीवन से हमे यही शिक्षा मिलती है जीवन मे स्थितियां चाहे विपरीत हो मगर दिलमे जोश होना चाहिये यही सफलता की मूल पूंजी है
खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में हुई कई खेल प्रति स्पर्धा विजेता टीम को दियापुरुस्कार
बच्चों में खेल के प्रति रुझान बड़े
खेल भावना से ही बच्चों को हर परिस्थिति में अपने को पुनः खड़ा करने का जज्बा देती है खेल भावना
एक मैदान का खिलाड़ी जीवन मे कभी भी हार नही मानता
खेल भावना जीवन मे हार को जीतमें बदलने किंप्रेरणा देती है
खेल के मैदान में ही बच्चों को आगे बढ़ने संघर्ष करने की शिक्षा मिलती है
जीवन में अनुशासन का पाठ खेल के मैदान से ही शुरू होता है
खेल दिवस पर मेजर ध्यान चंद के जीवन से हमे यही शिक्षा मिलती है जीवन मे स्थितियां चाहे विपरीत हो मगर दिलमे जोश होना चाहिये यही सफलता की मूल पूंजी है
बड़वाह/ बामनपुरी- हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मोत्सव पर निखिल विद्या विहार हायर सेकंडरी बामनपुरी में विद्यालय स्तरीय खेल महोत्सव मनाया गया ।प्रारम्भ में मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में विज्ञान शिक्षक पंकज देवराय ने जानकारी दी ,प्राचार्य महेश बिरला ने खेल महोत्सव का आरम्भ किया । शिक्षिका शिवकन्या गुर्जर और बस्कर गुर्जर ने खो खो और लागोरी, योगिता पाटिल तथा मीनाक्षी गुर्जर ने शतरंज और नींबू रेस,बोरी रेस के खेल करवाये । क्रिकेट का दायित्व परसराम सेन कबड्डी सूरज धारसे,रस्सा कशी जितेंद्र सेन ने सम्पन्न करवाये । श्रवण पंवार ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी ।छात्र संघ के विश्वास देवराय ने सभी छात्रों और विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया ।