Rajendra Devray / Mon, Mar 31, 2025 / Post views : 247

संदेश
शिवालय मंदिर समिति के द्वारा आज शाम को रात्रि 8:00 बजे से शिवालय मंदिर से नव वर्ष के पावन पर्व पर संगीत मई राम धुन यात्रा का आयोजन किया गया
यात्रा के आयोजक गोविंद धनगर ने बताया कि हम प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी यह संगीतमय रामधून यात्रा गुड़ी पड़वा नववर्ष के पावन पर्व पर निकाली गई यह यात्रा निकालते हुए हमारा तीसरा वर्ष है
इसके पीछे हमारा मूल उद्देश्य है कि समाज के अंदर नवयुवक और नए यूथ हमारे संस्कृति सनातन और नव वर्ष की परंपरा को देखे समझे और उससे जुड़े इसी को लेकर यह यात्रा निकाली गई
यह यात्रा अपने तीसरे वर्ष के सोपान पर पूर्ण हुई
इसका मूल उद्देश्य समाज के अंदर आज के युवक और युवतियों को धर्म और संस्कारों से जोड़ना है
इस यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की गई थी यात्रा में ढोलक मृदंग झांझ ध्वज को लेकर यह यात्रा निकाली गई
यह यात्रा शिवालय मंदिर से प्रारंभ होकर श्री कृष्णा चौक बस स्टैंड गांधी वाचनालय सराफा बाजार निकाली गई जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्य वर्षा कर स्वागत किया गया
यह यात्रा हनुमान मंदिर होते हुए पुनः रात्रि 10:00 बजे शिवालय मंदिर पर इसका समापन हुआ
भक्तों के द्वारा संगीत मई श्री राम जय राम जय जय राम की धुन के साथ यह यात्रा निकाली गई
शिवालय मंदिर पर यात्रा पहुंची इसके बाद भगवान की आरती पूजा की गई रामधुन के साथ शिवधुन भी गाई अंत में सभी के लिए प्रसादी का वितरण किया गया इस अवसर पर दिलीप गोले रेवाराम धनगर दिनेश ठाकुर ललित धनगर वासु ऊंटवाल अमित वर्मा रविंद्र दुबे एवं नितेश चौहान रितेश चौहान शुभम सूर्यवंशी अतुल ठाकुर रोहित कोटवाल एवं सोम विशाल तंवर राहुल ठाकुर रोहित चौहान राहुल सोलंकी गोपाल रितेश कृष्णा चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन