Rajendra Devray / Thu, May 8, 2025 / Post views : 246
नालछा/ग्राम मेहंदी खेड़ी में अपने ही कुएं पर पानी भरने गई महिला के पैर फिसलने से कुवै में डूब जाने से मौत हो गई है। बुधवार को शाम 6:00 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से लौटने के बाद महिला अपने कुए पर पानी भरने गई थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी तब से ही परिजन उक्त महिला को ढूंढ रहे थे। गुरुवार सुबह उक्त महिला का शव कुएं में तैरता हुआ दिखा। मौके पर पुलिस पहुंची और महिला के शव को कुवे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्राप्त की जानकारी के अनुसार ग्राम मेहंदी खेड़ी के रहने वाली रमा बाई पति गलियां उम्र 40 वर्ष निवासी मेहंदी खेड़ी के हनुमंतिया अवार मे अपने पारिवारिक कार्यक्रम से लौट के बाद शाम 6:00 बजे अपने ही कुएं पर पानी भरने के लिए पहुंची थी। तब से घर नहीं लौटी।
सुबह कुएं में शव तैरता हुआ दिखाई दिया
कुएं में महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया सरपंच श्याम भूरिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी इधर जानकारी लगने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मांडू पुलिस ने आकर ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नालछा भेजा गया है।
परिवार में छाया मातम
इधर महिला की डूबने से मौत के बाद परिवार में मातम छा गया था। बड़ी संख्या में कुएं के आसपास परिवार के लोग एकत्रित हो गए थे और दुख व्यक्त भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन