: नगर परिषद ठीकरी के प्रयास से प्रधानमंत्री स्व निधि योजना ने चिन्टू के व्यवसाय को दिया आर्थिक सहारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद जनहितैषी योजना काम आई
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना ने चिन्टू के व्यवसाय को दिया आर्थिक सहारा
बड़वानी 26 सितम्बर 2024/नगर परिषद ठीकरी निवासी श्री चिन्टू वर्मा पहले गली-गली घूमकर फल-फ्रूट बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे। वे अपनी समित आमदनी से अपने घर परिवार का गुजर बसर ही कर पाते थे। वे स्वयं की दुकान खोलकर व्यवसाय करना चाहते थे परन्तु उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नही थी कि वे अपनी दुकान खोल सके।
ऐसे में उन्हे आर्थिक सहारा दिया प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना ने। योजनान्तर्गत उन्हे नगर परिषद ठीकरी से पहले 10000 रुपये का ऋण प्राप्त हुआ जिससे उन्होने एक ठेला खरीदा एवं एक जगह पर स्थायी काम शुरू किया। 10000 रुपये के ऋण की किश्त पूरी होने के बाद उन्हे 20 हजार रुपये का ऋण मिला और फिर 50 हजार रुपये का ऋण मिला। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना ने जहां उन्हे आर्थिक सहारा देकर व्यवसाय को बढ़ाया वही उनके परिवार के पालन पोषण भी ठीक से होने लगा। योजना के लिए वे देश के प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दे रहे है।