बड़वाह/बामनपुरी - निखिल विद्या विहार हायर सेकंडरी स्कूल में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर श्री कृष्ण -सुदामा चरित का मंचन किया छोटे छोटे बच्चे राधाकृष्ण के वेश में विद्यालय में आये और अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम के आरम्भ में माता सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्वलन विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश बिरला और संचालक श्री जयनलाल पटेल ने किया पश्चात शिशु वाटिका से लेकर बारहवीं कक्षा के बच्चों ने विभिन्न गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम की प्रस्तावना और श्रीकृष्ण के चरित्र का वर्णन विज्ञान शिक्षक पंकज देवराय ने किया
कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षक द्वय सूरज धाड़से और परसराम सेन ने बनायी मंच संचालन योगिता पाटिल और बस्कर गुर्जर ने किया आभार प्रदर्शन जितेंद्र सेन और मिनाक्षी गुर्जर ने किया प्राचार्य महेश बिरला ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित किया
शिक्षक पंकज देवराय ने बताया कि, 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर राष्ट्र भाषा के महत्व को लेकर निबंध प्रतियोगिता और 15 सितम्बर को अभियंता दिवस को भी गरिमामय तरीके से मनाने की योजना है
अनुशाशन समिति के छात्र
विश्वास देवराय ने सभी को जन्माष्टमी की मंगलकामना दी