नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत अंजड़ सिविल न्यायालय में तहसीली विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया
इस आयोजन में बैंक नगर पालिका विद्युत विभाग कापरेटिव संस्था सहित चेक बाउंस के मामले में कई प्रकरणों केसों के अंतर्गत समझौते हुए दोपहर करीब 12:00 बजे के लगभग विधिक शिविर में चेक बाउंस के प्रकरण के अंदर समझौता हुआ जिसमें पर्सनल लेनदेन को लेकर भोले शंकर सोनी निवासी अंजड़ का प्रकरण चेक बाउंस के मामले में चल रहा था
समझौता होने के बाद आज व्यवहार न्यायधीश नीरज कुमार सोनी जज साहब ने बादाम का पौधा भेट कर बधाई दी
अंजड़ नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत अंजड़ सिविल न्यायालय में विधिक सेवा शिविर में नगर पालिका विद्युत विभाग बैंक कोऑपरेटिव सेक्टर के कई उपभोक्ताओं के द्वारा लोक अदालत के अंदर अपने प्रकरण का हल किया गया एवं लाभ लिया गया
न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी ने कहा कि आपसी सहमति से राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत लगने वाले लोक अदालत के अंदर प्रकरण को लाकर सुलह समझौते से त्वरित न्याय पाया जा सकता है अतः सबने इसका अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए