Rajendra Devray / Wed, Nov 4, 2026 / Post views : 113
अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन
अंजड़ के समीप ग्राम छोटा बड़दा बसाहट के अंदर पुलिस ने एक मकान से अनूप सोनी के द्वारा इकट्ठे किए गए अवैध फटाका संग्रहण करने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 500/26 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 287/223 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है,
जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी की दो टूक – अवैध भंडारण और बिक्री बर्दाश्त नहीं
थाना प्रभारी नाथू सिंह रंधा ने स्पष्ट किया कि अवैध पटाखा संग्रहण करने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है
और इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने पटाखा लाइसेंसधारियों को भी निर्देशित किया है कि वे केवल अपने निर्धारित एवं लाइसेंस में स्वीकृत स्थान पर ही पटाखों का विक्रय करें।
अन्य स्थानों पर बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं पुलिस की सख्ती से अवैध पटाखा भंडारण करने वालों में भी खलबली देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन