Rajendra Devray / Tue, Jul 7, 2026 / Post views : 190
पुलिस अधीक्षक शुक्ल ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, 06 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के तत्काल दिए निर्देश
पारदर्शी, संवेदनशील एवं समयबद्ध शिकायत निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश
बड़वानी अभी थाना प्रभारियों को मोबाइल पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मारपीट, भूमि विवाद, आपसी लेन-देन एवं महिला संबंधी मामलों से संबंधित कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने सभी प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण किया तथा संबंधित थाना प्रभारियों से दूरभाष पर चर्चा कर प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं विधिसम्मत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पूर्व में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी एवं निष्पक्ष निराकरण किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं संवेदनशील मामलों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए तथा गंभीर प्रकृति के मामलों में बिना किसी विलंब के वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों की जांच पूरी जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण की जाए।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना है। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी निराकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, शिकायत शाखा निरीक्षक श्री विनोद बघेल, निरीक्षक श्रीमती सुनीता मंडलोई, महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुनीता मुजाल्दा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन