Rajendra Devray / Sat, Oct 31, 2026 / Post views : 129
64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर
जनजाति विकास मंच ने 64 योगिनी मानसरोवर माता मंदिर जीरापुरा में पहली बार आयोजित की भव्य भजन संध्या, चुनरी ओढ़ाकर और नारियल भेंटकर मंडलियों का किया स्वागत
नालछा। जनजाति विकास मंच ब्लॉक नालछा द्वारा 64 योगिनी मानसरोवर माता मंदिर जीरापुरा में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड के 11 गांवों की अलग-अलग भजन मंडलियों को आमंत्रित किया गया था। सभी मंडलियों ने एक ही मंच पर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता की आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जनजाति विकास मंच द्वारा पहली बार क्षेत्र की इतनी बड़ी संख्या में भजन मंडलियों को एक मंच पर प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। यह आयोजन क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें ग्राम चोर बावड़ी, उमरपुरा, जीरापुरा, शिकारपुरा, पांडुखाल, मेघापुरा, कागदीपुरा, इमली पुरा, दौलतपुरा सूलीबड़ी, करौंदिया माल सहित कुल 11 गांवों की भजन मंडलियों के कलाकार शामिल हुए।
दो-दो भजनों की दी प्रस्तुति
चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान
भजन संध्या में प्रत्येक भजन मंडली ने दो-दो भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने माताजी के भजन, रामदेवजी के भजन एवं कबीर वाणी सहित विभिन्न भक्तिमय रचनाओं की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। जनजाति विकास मंच की ओर से सभी भजन मंडलियों का माता की चुनरी ओढ़ाकर एवं नारियल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनजाति विकास मंच के कैलाश मांवी ने किया एवं आभार प्रकाश मावी ने माना। इस दौरान मुख्य रूप सेजिसमे जनजाति विकास मंच की ब्लांक टिम एवं अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि दिलीप डावर, मेहताब कर्मा, मगन मुवेल, दिलावरा सरपंच लखन बुंदेला, कान्तीलाल बाबा, जगदीश भगत, भावसिग मकवाना, और समस्त मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो
जनजाति विकास मंच ने 64 योगिनी मानसरोवर माता मंदिर जीरापुरा में पहली बार आयोजित की भव्य भजन संध्या, चुनरी ओढ़ाकर और नारियल भेंटकर मंडलियों का किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन