: धार पुलिस अधीक्षक की पहल रंग लाई जिले में अपराधों का ग्राफ हुवा कम पुलिस की सक्रियता से जनवरी 24 में 1891 अपराधियो को लूट डकैती में भेजा जेल जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बड़ा
धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में धार पुलिस ने विगत 02 वर्षो में डकैती की योजना के कुल 29 प्रकरणो में कुल 144 अंतराज्यीय आदतन सम्पत्ति संबंधी ईनामी बदमाशो को गिरफ्तार कर सम्पत्ति संबंधी अपराध जैसे- डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी, पशु चोरी आदि की दर में अंकुश लगाने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराध जैसे- डकैती, लूट, नकबजनी, पशुचोरी, चोरी जैसे गंभीर अपराधों पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए विभिन्न थानो में ज्वाइंट पेट्रोलिंग सिस्टल लागू कर सक्रिय आदतन सम्पत्ति संबंधी बदमाशो पर विशेष निगरानी रखने एवं उनकी धड़पकड़ हेतु जिलें के समस्त सी.एस.पी./ एस.डी.ओ.पी. महोदय, थाना प्रभारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक धार द्वारा दिए गए निर्देशो के परिपालन में धार पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर मुखबिर मामूर किये गए साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के आदतन आरोपियो पर लगातार निगाह जा रही है। इसी कारण धार पुलिस ने वर्ष 2023 में डकैती की योजना को विफल करते हुए कुल 11 प्रकरणो में 53 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
वही दिनांक 01.01.2024 से 31.08.2024 की अवधि में धार पुलिस ने डकैती की योजना को विफल करते कुल 18 प्रकरणो में 91 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस प्रकार धार पुलिस द्वारा विगत 02 वर्षो में डकैतो के विरूद्ध की गई कार्यवाही से सम्पत्ति संबंधी अपराधो की घटनाओ पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है।
विगत 02 वर्षो में धार जिले में डकैती की योजना के प्रकरणो की संख्यात्मक जानकारी
क्र.वर्षप्रकरण की संख्या प्रकरण में कुल गिरफ्तार आरोपियो की संख्या
1 2023 1153
2 1.01.24 से 01.09.2024
1891
कुल 3044