: ढुकणी (निसरपुर) के भीलट मन्दिर पहाड़ी पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम वासियी के साथ *कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान* के मोहन पाटीदार, देवेन्द्र पाटीदार धुलसर ओर रमेश पिराग ने पौधे लगाए।
निसरपुर ढुकणी भीलट मन्दिर पहाड़ी पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम वासियी के साथ कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के मोहन पाटीदार, देवेन्द्र पाटीदार धुलसर ओर रमेश पिराग ने पौधे लगाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। ग्रामवासियों ने वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। पैसा एक्ट मोबिलाइजर राहुल चौहान और ग्राम के सरपंच रमेश बघेल ने सभी से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। पौधारोपण कार्यक्रम में छात्राओं और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मोहन पाटीदार ने भीलट मन्दिर में जनसहयोग से पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सीमेंट कांक्रीट की सीढ़ियां बनाई उसके लिए ग्रामवासियों की सराहना की ओर *कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के देवेन्द्र पाटीदार धुलसर* ने राहुल चौहान ओर ग्रामवासियों से चर्चा की ओर अगले माह *रक्तदान शिविर* रखने का आग्रह किया जिसमे गांव वालों ने सहमति दी और बताया कि हम आपको बहुत जल्द तारीख बता देंगे कि अगले माह किस दिन रक्तदान शिविर करना है इस अवसर पर गोविंद बामनिया, सुनील कन्नौज, संदीप कन्नौज, राकेश कन्नौज, सातिया चौहान, लोणी से गौतम पाटीदार, सुरेश पाटीदार ओर भगवान बिरसा मुंडा युवा संगठन ढुकणी का विशेष योगदान रहा।