Rajendra Devray / Thu, Sep 18, 2025 / Post views : 306

कुक्षी विकास अंतर्गत डेहरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन ड्यूटी डॉक्टरों के नदारद रहने से क्षेत्र की गरीब जनता को अपने पसीने की कमाई को फर्जी डॉक्टरों के दिखाकर बर्बाद की जा रही यह कोई पहली बार नहीं है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नरारद हो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते क्षेत्र की गरीबों को इसकी जानकारी नहीं रहती जिसका फायदा उठाकर सरकारी नौकरी कर रहे डॉक्टर अपने प्राइवेट क्लिनिक दवाखाने चलाने में मस्त रहते है इसलिए कभी भी समय पर डॉक्टर उपस्थित नहीं हो पाते ड्यूटी समय की बात करे तो सुबह 9 बजे से 1 बजे तो शाम में 4 बजे से 6 बजे तक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना पड़ता है लेकिन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते यहां बड़े वरिष्ठ अधिकारी भी ध्यान नहीं दे पाते जिसका फायदा उठाकर सरकार से तनख्वाह लेने वाले अपने प्राइवेट काम में ज्यादा ओर व्यस्त रहते है इधर कुक्षी बीएमओ से इस बारे में चर्चा की तो बताया कि में दिखवाता हु कि आखिर डाक्टर समय पर क्यों नहीं पहुंच रहे। तथा जांच टीम गठित कर कार्यवाही की जावेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन