Rajendra Devray / Thu, Apr 10, 2025 / Post views : 28
नालछा/श्री छोटा महावीरजी काग़दीपूरा में भगवान १००८ महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया सुबह साढ़े छह बजे से नित्य पूजन किया गया और मंत्रों उचार से भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया गया भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से पूरा तीर्थ गूंज उठा। इस दौरान दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और महावीर स्वामी की पूजा अर्चना की।
जन्मोत्सव के तहत सुबह भगवान महावीर स्वामी के प्रथम अभिषेक का लाभ दिलीप कुमार रितेश कुमार मदनलाल गंगवाल परिवार को मिला। शांतिधारा का लाभ सुरेश चंद नितिन राबिन गंगवाल मांडव परिवार को मिला
पलना झुलाने का लाभ महिला मंडल की चेतना छाबड़ा, निशा गंगवाल, मनीषा जैन, सरला सोनाली, इंदु जी गंगवाल, रानी गंगवाल, रूपा, ममता, नीरू छाबड़ा, रेखा,मनु काला अर्चना सेठी को मिला।
इस अवसर पर तीर्थ प्रमुख विनय छाबड़ा, इंजी आशीष जैन, अजीत जैन, प्रकाश गंगवाल, सुरेश गंगवाल, मुकेश गंगवाल, दिलीप गंगवाल, अजय जैन,पवन जैन,संजय छाबड़ा, संजय सेठी, विपिन गंगवाल, यशजैन, राहुल जैन इंदौर, धार ,जीराबाद और अन्य जगह के समाज जन उपस्थित रहे।
10एन एल सी 01 छोटा महावीरजी काग़दी पूरा में भगवान १००८ महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन