राजू राठौर का आकस्मिक निधन
मनावर ग्राम गुलाटी के 47 वर्षीय प्रगतिशील युवा किसान राजू राठौर का मनावर से टोंकी जाते समय सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। क्षेत्र में राजू दरबार के नाम से उनकी पहचान थी। उनके आकस्मिक निधन का समाचार आते ही ग्राम गुलाटी में शोक छा गया।उनके निवास पर उनके मित्रों और समाजजनों का ताता लग गया।दोपहर बाद स्थानीय मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अनुराग ने दी। शवयात्रा में शामिल लोगों ने राजू दरबार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।