*नगर परिषद द्वारा 51 फिट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन।*
*दशहरा मैदान पर की गई भव्य आतिशबाजी।*
अंजड:- नगर में शनिवार को दशहरा पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शाम होते ही नगर के हर गली, मोहल्ले, कॉलोनियों और प्रमुख चैराहो पर अनेक जगह रावण के पुतलों का दहन किया गया।
वही स्थानीय दशहरा मैदान पर रात्रि करीब 8:30 बजे नगर परिषद की और से भव्य आतिशबाजी के साथ 51 फिट ऊंचे रावण का दहन किया गया जिसे देखने हजारों लोगो का हुजूम उमड़ा।
*रावण दहन से पूर्व हुई झमाझम बारिश:-*
शनिवार शाम को रावण दहन से लगभग दो घण्टे पूर्व तेज हवा के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई जो करीब आधे घण्टे तक जारी रही उसके बाद रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। दशहरा मैदान में खड़े रावण के पुतले को भीगने से बचाने हेतु उस पर बरसाती ढकी गई। एक बार तो लगा कि यदि ऐसे ही बारिश होती रही तो रावण दहन नही हो पायेगा गनीमत रही कि शाम 7 बजे बारिश रुक गई और रात्रि करीब 8:30 बजे रावण का दहन हो सका।
*जमकर हुई आतिशबाजी:-*
रावण दहन से पूर्व दशहरा मैदान में जमकर रंग बिरंगी आतिशबाजी की गई तथा आकाश में गुब्बारे छोड़े गए जिसका लोगो ने लुफ्त उठाया।
रात्रि करीब 8 बजे राम, लक्ष्मण और हनुमानजी की शोभायात्रा दशहरा मैदान पर पहुँची जहा नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, नप सीएमओ राकेश चौहान, पार्षदों और नप स्टॉफ द्वारा राम, लक्ष्मण और हनुमानजी बने युवकों का तिलक लगा कर पूजन अर्चन किया तथा चल समारोह में शामिल सभी लोगो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके बाद पण्डित द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन करवा कर राम बने युवक ने रावण के पुतले में आग लगाई और मात्र 5 मिनिट में रावण का पुतला जलकर खाक हो गया।
उसके बाद एक दूसरे के घर-घर जाकर मिलने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात्रि तक चलता रहा।
*निकला चल समारोह:-*
रावण दहन से पहले क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा स्थानीय गणेश जिनिंग से दशहरा मैदान तक बैंड बाजो के साथ चल समारोह निकाला गया। जिसमें बग्गी में राम, लक्ष्मण और हनुमानजी बने युवक सवार थे। चल समारोह में नगर के अन्य समाजजन भी उपस्थित रहे व जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह सराफा बाजार स्थित श्रीराम मन्दिर में रुका जहा सभी ने श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना करि तथा अस्पताल चौक पर पूजा अर्चना कर सोना लूटने की परंपरा का निर्वहन किया गया उसके बाद रात्रि करीब 8:30 बजे राम बने युवक ने रावण के पुतले का दहन किया।
इस अवसर पर तहसीलदार शीतल सोलंकी, थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया, नगर के गणमान्यजन, नप के पार्षदगण व नप स्टॉफ मौजूद रहा।
वही ट्रैफिक व अन्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर पुलिस विभाग की चाक चौबन्ध व्यवस्था रही।