अंजड़ सावन के चौथे सोमवार रक्षाबंधन के परम पवित्र श्रावण मास के पावन पर्व पर नगर अंजड़ में कृषणा ट्राली मोदी बिल्डकॉन के संचालकों के द्वारा बिल्वपत्रेश्वर महादेव भगवान भोलेनाथ की पिछले वर्ष स्थापना की गई थी एक वर्ष पूर्ण होने पर कृषि उपज मंडी के आसपास रहने वाले साकेत धाम कालोनी के समस्त भक्त जनों के द्वारा श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर आज प्रातः 7:00 बजे से ही भगवान बिलपत्रेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया रुद्राभिषेक शिव तांडव स्तोत्र और शिव महिम्मन स्तोत्र से पूजन अभिषेक पंडित अर्पित शर्मा द्वारा कराया गया इसके बाद भगवान महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया गया पश्चात समस्त मोहल्ले वासियों के द्वारा भगवान शिव की महा आरती की गई इसके पश्चात मोदी बिल्डकॉन के अंशुल मोदी कृषणा ट्राली के कृष्ण यादव अनिल अग्रवाल एवं समस्त महोल्ले वासियो के द्वारा सामूहिक रूप से 51 किलो खिचड़ी का भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया उसके पश्चात कॉलोनी के सभी भक्तजनों एव कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवान भोलेनाथ की खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया
रास्ते से आने जाने वाले सभी भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद दिया गया वहीं आने जाने वाली सभी यात्री बसों के अंदर भी खिचड़ी का प्रसाद सभी यात्रियों के लिए पहुंचाया गया
वहीं कृष्ण यादव और अंशुल मोदी ने कहा कि नगर अंजड़ के अंदर भगवान शिव का ढोला धार्मिक यात्रा ऐतिहासिक ढंग से निकलती है और शहर के अंदर कई उत्सव होते हैं इस यात्रा में भगवान शिव के भक्तो के लिए सभी जगह प्रसादी का आयोजन करते हैं
लेकिन कृषि उपज मंडी मजदूर एरिया के अंदर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है हमने यही सोचकर आज 51 किलो खिचड़ी का प्रसादी वितरण का कार्यक्रम क्या है
की बस्ती के गरीब भाइयों और बहनों के लिए भी खिचड़ी प्रसादी का आयोजन किया जाए
इसी उद्देश्य को लेकर के इस महाप्रसाद का वितरण किया गया है वहीं मोहल्ले के सारे लोगों ने इस काम की बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ किया इस अवसर पर
रूपेश पाटीदार, मनोज वाघे, अशोक महावर, राहुल पाटीदार यश यादव आदि महोल्ले के सभी भक्त उपस्थित रहे
उपरोक्त जानकारी अनिल अग्रवाल ने दी