मनावर । नगर के 66 वर्षीय अभय कुमार गुप्ता ( बबली सेठ )का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार खलघाट में नर्मदा किनारे पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र प्रतीक गुप्ता ने दी। बबली सेठ के निधन का समाचार आते ही खंडेलवाल समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।नगर के धार रोड़ स्थित उनके निवास से निकली शवयात्रा में समाजज, व्यापारी, गणमान्य नागरिक तथा सीनियर सिटीजन के वरिष्ठ हिन्दू नागरिक महासंघ के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।