किराडे मित्र मंडल के द्वारा क्षेत्र वासियो के साथ भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई।कुक्षी सावन माह के तीसरे सोमवार को कीराडे मित्र मंडल कुक्षी ग्रामीण की ओर से भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई जिसे प्रातः 6:00 बजे कोटेश्वर से मां नर्मदा का जल भरकर कुक्षी की ओर आए जहां रास्ते में कावडीयो द्वारा भोलेनाथ का जय घोष लगाते हुए एवं डीजे की धुन पर नाचते हुए भगवान भोलेनाथ की भक्ति में रहे वहीं कुक्षी नगर पहुंचने पर पूर्व मंत्री रंजना बघेल द्वारा कांवड़ियों का पुष्प द्वारा स्वागत किया गया वहीं नगर के मंडी प्रांगण में कावडीयों को फलहारी खिचड़ी का प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था कर कुक्षी नगर के मुख्य मार्ग होते हुए अति प्राचीन बडकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां मां नर्मदा का जल भरकर कावड़ियों द्वारा बड़केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया एवं क्षेत्र की समृद्धि के लिए कामना की तथा सभी कावडीयो को भोजन प्रसादी ग्रहण कर यात्रा का समापन किया गया।इस कावड़ यात्रा में पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी राजेश यादव दलबल के साथ मुस्तैज रहे ताकी यातायात प्रभावित न हो इस कावड़ यात्रा में प्रदेश मंत्रीजयदीप पटेल, पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े कुक्षी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पप्पू देसाई एवं कुक्षी क्षेत्र के श्रद्धालु मोजुद रहे|