आज नगर अंजड़ के अंदर नर्मदा परिक्रमा वासियों का पुणे एवं मुंबई से आए आए दल का स्वागत किया गया
अंजड़ में 9 सदस्यी पुणे एव बॉम्बे कादल अंजड़ से निकला इस दल का रात्रि विश्राम मोहीपुरा में किया मां नर्मदा की आरती की उसके पश्चात आज सुबह करीब 9:00 बजे यह परिक्रमा वासियों का दल नगर के बस स्टैंड पहुंचा जहां पर नेशनल हार्डवेयर के संचालक जोएब भाई आसिफ ने इनका अतिथि सत्कार कर चाय नाश्ते करवाया गया जोएब भाई बोहरा समाज से आते हैं और इनका सनातन धर्म के प्रति जो समर्पण है भाव है वह वाकई काबिले तारीफ है और इनके द्वारा परिक्रमा वासियो का सम्मान कर इनका अभिनंदन किया इस अवसर पर कई पर परिक्रमा वासी भी आए जिन्हें चाय नाश्ता कराया गया
इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और पुणे और मुंबई से आए नर्मदा परिक्रमा वासियों का स्वागत और सत्कार किया इस अवसर पर प्रेस से चर्चा करते हुए दल के प्रमुख मुकुंद सहस्रबुध्दे ने बताया कि हमारी यात्रा ओंकारेश्वर से शुरू हुई ओंकारेश्वर घाट पर ही दादा गुरु के दर्शन करने का और उनके आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ आज सयोग से हमारी यात्रा का 11 दिन है और आज दादा गुरु अंजड़ में भी पधार रहे हैं और यह हमारा सौभाग्य है की एक बार फिर दादागुरु के दर्शन करने का और आशीर्वाद प्राप्त करने का आज सौभाग्य प्राप्त हो रहा है दादा गुरु एक अद्भुत तपस्वी व्यक्ति हैं केवल निराहार रहते हैं और एक बार मां नर्मदा का जल पीते हैं यात्रा के अंदर मां नर्मदा की बड़ी कृपा बनी हुई है जगह-जगह लोग नर्मदे हर का जय घोष कर सभी नर्मदा परिक्रमा वासियों का स्वागत करते हैं जलपान से लेकर के भोजन अतिथिसत्कार का सभी आग्रह करते हैं इतना अदभुत धार्मिक वातावरण हमें नर्मदा क्षेत्र में में देखने को मिला और खासकर नगर अंजड़ के अंदर बहुत ही अच्छा लगा हम शहर के रहने वाले हैं मां नर्मदा परिक्रमा करने वालो का इतना सम्मान करते है जोभी परिक्रमा वासी यहांसे निकलते है सभी का सम्मान करते है यह नगर अंजड़ की विशेषता है
परिक्रमा स्थलो पर वाकई भारत की आत्मा बसती है संस्कार बसते हैं धर्म बसता है आस्था बस्ती है और परम वैभव की प्राप्ति होती है परम शांति की प्राप्त होती है मां नर्मदा की सब पर कृपा बनी रहे हम ऐसे ही माँ नर्मदा से प्रार्थना करते हैं