Rajendra Devray / Thu, Sep 18, 2025 / Post views : 310


कुक्षी वरिष्ठ कार्यालय के दिशा-निर्देशों के परिपालन में दिनांक 17-09-2025 को सिविल अस्पताल कुक्षी में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ मॉ सरस्वती की पुजा अर्चना के साथ किया गया था उक्त शुभारंभ के पश्चात सिविल अस्पताल कूक्षी में दिनाक 18-09-2025 को डॉ० नितिन पाटीदार (बीएमओ) महोदय कुक्षी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर के अंतर्गत संस्था पर आए समस्त मरीजो को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। संस्था प्रभारी डॉ० नितिन पाटीदार द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम दिनाक 17-09-2025 से 02-10-2025 तक सम्पूर्ण विकासखण्ड में आयोजित किया जाकर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिए जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग कुक्षी की पूरी टीम दृढ़संकल्पित है। उक्त स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग कूक्षी के समस्त विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त कर्मचारियो का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन