सेवा भारती द्वारा सुपोषण जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ शिविर का किया आयोजन।
अंजड:- सेवा भारती जिला बड़वानी सुपोषण जागरूकता अभियान के निमित अंजड़ की सुभाष बस्ती के सोसाड़ मोहल्ला में स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 50 से अधिक महिला, पुरूष व बच्चो का डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ परीक्षण कर बच्चो एवं महिलाओ को सुपोषण के सम्बंध में जानकारी देकर कुपोषण के खिलाफ जनजागृति लाने का प्रयास किया।
सेवा भारती द्वारा नगर के सोसाड़ मोहल्ला स्थित हनुमान मन्दिर के पास लगाए उक्त स्वस्थ शिविर में नगर के समाजसेवी डॉक्टर अमित वडनेरे एवं डॉक्टर भूपेंद्र चौहान ने सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 50 से अधिक लोगो जिसमे बड़ी संख्या में बच्चे व महिलाए उपस्थित रही उनके स्वस्थ की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित की गई।
डॉक्टर अमित वडनेरे ने बताया कि इस दौरान बच्चो एवं महिलाओ का वजन देख कर उनका स्वस्थ परीक्षण किया गया तथा उनको संतुलित आहार, सही खान पान व स्वच्छ रहने तथा सुपोषण की सलाह दी गई तथा आवश्यक्तानुसार निशुल्क दवाएं भी दी गई। साथ ही महिलाओ और पुरुषों का ब्लड प्रेशर व अन्य जांच कर उन्हें भी दवाओं का वितरण किया गया।
जिला सेवा प्रमुख प्रदीप जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा भारती जिला बड़वानी के तत्ववधान में सुपोषण जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक भोजन, प्रोटीन, आयरन युक्त खाद्य सामाग्रियों को दैनिक जीवन में शामिल कर कुपोषण दर में कमी लाना है। इसके साथ ही जन-सामान्य में कुपोषण के विरूद्ध जन-जागरूकता लाकर इससे निपटने के लिए वातावरण तैयार करना है तथा सेवा भारती द्वारा वंचित तबके के सम्पर्क में रहकर उनकी जांच करवाई जाती है तथा आवश्यक्तानुसार दवाई दी जाती है। यह अभियान पूरे देश मे चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पूर्णकालिक केशव चौहान, नगर सेवा प्रमुख अनिल परिहार, नगर कार्यवाह धीरज यादव व स्थानीय मोहल्ले से पंकज चौहान व जगदीश चौहान आदि उपस्थित रहे।