Rajendra Devray / Sat, Aug 30, 2025 / Post views : 275

कुक्षी नगर में स्थित भामी मोहल्ला कुक्षी में श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पर आज भादव माह सप्तमी के पावन अवसर पर बाबा रामदेव जी की महा आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष भादव माह की बीज से लेकर के दसमी तक आयोजीत किया जाता है जिसमें प्रतिदिन रात्रि में बाबा का जमा जागरण पूजन कर भजन संध्या का आयोजन भी किया जाता है। भंडारे का आयोजन बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रतिवर्ष सप्तमी के दिन किया जाता है। जिसमें कुक्षी क्षेत्र के आसपास के समस्त ग्रामीण क्षेत्र से बाबा के भक्त भंडारे में आ कर भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं और बाबा से अपनी मनोकामना मांगते हैं। समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा बताया गया कि बाबा रामदेव जी की मूर्ति रुणिचा धाम रामदेवरा से पैदल चलकर अपने सर पर रखकर नगर कुक्षी में लाई गई तथा यहां स्थापित की गई है जो की नगर कुक्षी के बाबा रामदेव मंदिर में स्थापित है। बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में है इसी प्रकार प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। बाबा की महा आरती में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष - जयदीप जी पटेल, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष - युवराज जी सेप्टा, नगर परिषद सभापति, पार्षद वार्ड नंबर 11 - संजय जी राठौर (सिर्वी) उपस्थित होकर बाबा रामदेवजी की महा आरती एवं भंडारे का लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन