Rajendra Devray / Tue, Sep 9, 2025 / Post views : 294

मगर बिधुत विभाग सहित आला अफसर को कान पर जु तक नहीं रेंगति है, शायद विभाग को किसी बड़ी घटना का इंतजार है. वर्षो पूर्व विधुत विभाग ने नानपुर मे केबल लगाई थी जो अब खराब हो गई है! प्राप्त जानकारी के अनुसार राम चौक में आज सुबह अचानक विधुत पोल लगी आग से रहवासी भयभीत नजर आये!वार्ड की मेंबर व ग्राम पंचायत की उपसरपंच श्री मति मीनाक्षी जीतेन्द्र वाणी ने बताया पुरे नगर मे इस तरह की घटना होना आम बात है, घटना के सम्बन्ध मे विभाग को मौखिक व लिखित मे शिकायत की गई मगर प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं है!
*विद्युत विभाग को है बड़ी घटना का इंतजार*
---------------------
पुरे नगर मे केबल का जाल बिछा है जिसकी ऊचाई काफ़ी कम है जिससे आए दिन दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है!ग्राम पंचायत की ग्राम सभा मे नागिको ने मुद्दा उठाया था!सरपंच सकरी मौर्य से बात की गई तो उन्होंने भी प्रशासन की लापरवाही बताई!घटना के समय प्रत्यक्षदर्शि भूरालाल वाणी बताया की घटना के समय विधुत पोल के निचे चार पहिया वाहन खड़ा था समय रहते वाहन को तत्काल हटाया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी, राम चौक पर घटना वाले स्थान पर गणेश जी प्रतिमा का भी पांडाल लगा हुआ था!रहवासियों ने विभाग से मांग की गई की तत्काल पूरानी केबल को बदलकर नई केबल लगाई जावे अन्यथा आंदोलन किया जावेगा.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन