Rajendra Devray / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 44
कुक्षी मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग एवं जन अभियान परिषद द्वारा संयुक्त रूप से कुक्षी जनपद सभागृह में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला गुरुवार 30 अक्टूंबर 2025 को आयोजित की गई।इसमें विभिन्न विभागों के 60 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर आनंद से परिपूर्ण जीवन जीने की कला सीखी। रोचक खेल और शार्ट वीडियो फिल्में भी देखी ।
इस अवसर पर कुक्षी जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अर्पिता राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारभ किया एवं अपने संबोधन में उन्होंने आनंद से परिपूर्ण जीवन जीने को राह दिखाईl सुश्री राय ने कहा कि सच्चा आनंद पद,पैसा प्रसिद्धि और पावर में नहीं अपितु भीतर की शांति ही सच्चा आनंद हैं।आनन्द का स्रोत तो हमारे भीतर ही है।हम उसे बाहर खोज रहे हैं, इसलिए दुखी हैं ,आनंद को भीतर खोजे तो आनंदित रह सकते हैं।
कार्यशाला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर के समन्वय से आयोजित की गई।राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर गणेश कानडे, के बी मनसारे एवं डॉ दिनेश कश्यप द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।जन अभियान परिषद के कुक्षी ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। आनंद की और सत्र डाक्टर दिनेश कश्यप ने संचालित किया। तीन प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों से आनंद क्या है,कब बढ़ता है और कब घट जाता है कि जानकारी ली गई ।बचपन की सुखद यादों मे भी आनंद मिलता है इसलिए सभी से उनका नाम ,बचपन का नाम ओर उनकी हॉबी भी पूछी गई।इसका उत्तर देते हुए सभी ने आनंद लिया। जीवन का लेखा जोखा सत्र मास्टर ट्रेनर के बी मनसारे ने लिया।इसमें उन्होंने चार प्रश्न दिए। किस किस ने मेरी मदद की है ।मैने किस किस की मदद की है। मुझे किस किस ने दुख दिया है और मैने किस किस को दुख दिया है ।यदि हमे आनंद से रहना है तो लोगों की निस्वार्थ मदद करे,मदद करने वालो के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करे ,धन्यवाद दे,माफ करे और माफी मांग ले तो हम आनंद में रह सकते हैं। मास्टर ट्रेनर गणेश कानडे ने संपर्क ,सुधार और दिशा सत्र में प्रतिभागियों को स्वयं से स्वयं की मुलाकात करने स्वयं से जुड़ने ,स्वयं की आवाज पर स्वयं में बदलाव लाने और आनंद पूर्ण जीवन जीने की राह दिखाई।
बीच बीच में छोटी छोटी वीडियो फिल्में भी दिखाई गई। नाना पाटेकर की गुब्बारे, संजय दत्त की माफी मांगने वाली ,एवं मदद संबंधी भावो पर आधारित गिविंग एंड जाय फिल्में दिखाई है। राज्य आनंद संस्थान का परिचय वीडियो भी दिखाया गया। एक उंगली पर नाचने वाला खेल ,बिल्ली ने चूहे पकड़े कितने भाई कितने और तीस सेकेंड में ताली बजाने वाली गतिविधिया भी कराई गई जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।मनीष भावसार, मंजुला बघेल, जगमोहन सिर्वी, सतवंत रावत , योगेश चोयल, रविन्द्र माली,गीतांजलि निर्मल मालवीय डाक्टर राजेश राठौर सहित विभिन्न विभागों के 70 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन