Rajendra Devray / Tue, Jun 10, 2025 / Post views : 712
थाना क्षेत्र के मईडो का खेड़ा का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था और पिछले पांच वर्षों से प्रतापगढ़ की कच्ची बस्ती में ससुराल में रह रहा था। मृतक के पिता मोहनलाल जोगी ने सोमवार शाम 5:30 बजे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक बंजारा ने बताया-सोमवार को जिगर की ससुरालजनों से कहासुनी हुई। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। ससुरालजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और जिला चिकित्सालय ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस परिजनों से समझाइश कर रही, तब मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। उनकी पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने मोर्चरी के बाहर जमा भीड़ को हटाया और स्थिति को शांत किया। मोहनलाल का आरोप है कि जिगर को उसकी पत्नी, सास और अन्य ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और मारपीट भी करते थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन