: नालछा --नगर नालछा में प्रतिवर्ष अनुसार नवरात्रि उपासना के पश्चात दशहरा पर्व के उपलक्ष में रावण दहन का कार्यक्रम मालवा सैवा समिति द्वारा निर्माणकिया जा रहा है
Rajendra Devray
/
Wed, Oct 1, 2025
/
Post views : 306
नालछा --नगर नालछा में प्रतिवर्ष अनुसार नवरात्रि उपासना के पश्चात दशहरा पर्व के उपलक्ष में रावण दहन का कार्यक्रम मालवा सैवा समिति द्वारा निर्माणकिया जा रहा है
रिपोर्टर कांतिलाल शर्मा नालछा
प्रतिवर्ष अनुसार मालवा सेवा समिति नालछा द्वारा रावण 41 फीट का बनाकर दशहरा मैदान पर पूर्व से संपूर्ण तैयारी की जा चुकी है 2 अक्टूबर गुरुवार को शाम 5:00 बजे सेग्राम से ढोल धमाके के साथ राम लक्ष्मण सीता हनुमान की झांकी बनाकर चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई दशहरा मैदान पर शाम को 7:00 बजेपहुंचेगी जहां पर ग्रामीणजन माता और बहनों बच्चें अधिक संख्या में सम्मिलित होकर दशहरा पर्व मनाएंगे समिति द्वारा आकर्षण आतिशबाजी की जाएगी उसके पश्चात राम जी द्वारा रामबान छोड़कर अहंकार रावण कीबुराइयों का का दहन किया जाएगा उसके पश्चात् सम्मी वृक्ष के पूजन कर एक दूसरे से गले मिलकरपत्ते देकर बधाई देंगे उक्त मैदान पर ग्राम पंचायत द्वारा विद्युत व्यवस्था एवं सफाई की पूर्ण व्यवस्था की जा रहीं हैं
उक्त कार्यक्रम में बजरंग दल नालछाके कार्यकर्ताओं का विशेष साज सज्जा हेतु सराहनीय सहयोग रहता है