Rajendra Devray / Fri, Sep 12, 2025 / Post views : 290
धार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 सितम्बर को पीएम मित्रा पार्क भैसोला आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में एसपी श्री मयंक अवस्थी, सीईओ श्री अभिषेक चौधरी सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के आगमन के अवसर पर उच्चतम सुरक्षा मानकों और सुव्यवस्थित कार्यक्रम संचालन को सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक कार्य का पालन समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से किया जाए ताकि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो।
कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया कि भीड़ नियंत्रण के लिए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएं। सुरक्षा बल को कार्यक्रम स्थल पर आने वाले का समयबद्ध प्रवेश व्यवस्था का पालन सुनिश्चित हो। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में विशेष चिकित्सा और बचाव सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। सभा स्थल के प्रवेश द्वार पर जांच अनिवार्य की जाए।
कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पीएम मित्रा पार्क भैसोला तक पहुँचने वाले सभी मार्गों पर यातायात नियंत्रण को प्रभावी बनाकर पॉलिसी आधारित ट्रैफिक डायवर्जन योजना बनाई जाए। योजना के अंतर्गत मुख्य मार्गों के साथ-साथ अल्टरनेट मार्गों का भी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि यातायात अवरुद्ध न हो और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पार्किंग स्थल का समतलीकरण कर व्यवस्थित किया जाए।कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी विद्युत लाइन बिछाने के साथ-साथ डार्क स्पॉट चिन्हित कर वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए। सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जनरेटर लगाए जाएं।
सभा स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना कर निगरानी व्यवस्था को पुख्ता बनाया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पर्याप्त संख्या में स्टॉपर तैनात किए जाएं। सड़क मरम्मत कार्य को समय पर पूरा करें ताकि वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो। क्रेन, हिल्केन क्रेन सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन