*मनावर के पास गुलाटी में चौथे दिन फिर नेत्रदान*
*टेमरिया पूरा गुलाटी में श्रीमती फुन्दा हरेसिंह अवास्या ( मांगीलाल अवास्या की पुत्र बहू) का दिनांक 10/9/2025 को इंदौर में निधन होगया है ।* पुत्र डॉक्टर राजू और कन्हैया की सहमति से वरिष्ठ *पत्रकार पन्नालाल गहलोत* ने रक्त ज्योति मंच सिंघाना से संपर्क कर नेत्रदान का निर्णय लिया । फुँदा अवास्या की आंखें दो नेत्रहिनो को ज्योति प्रदान करेगी । दुख की इस घड़ी में *ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी समाज के परिवारजनों* द्वारा लिया गया निर्णय *आदिवासी समाज* में प्रेरणा का उदाहरण है *नेत्रदान-महादान* के इस पुनीत कार्य हेतु *रक्त ज्योति मंच सिंघाना द्वारा एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर के बड़वानी प्रभारी डॉक्टर चक्रेश पहाड़िया* को सूचना दी उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कार्रवाई । नेत्रदान जैसे कार्य के लिए समाज में नई सोच के साथ-साथ जागरूकता आवश्यक है । अवास्या परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद *परमपिता परमात्मा आपके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें साथ ही दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें ।* ओम शांति शांति 💐💐