Rajendra Devray / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 277

भायात्रा निकाली गई। सेजगांव नदी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोपहर बाद से सेजगांव नदी के प्रतिमा विसर्जन करने वालों का तांता लगा रहा। गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तुम जल्दी आना... के जयकारे लगते रहे। ढोल-नगाड़े के साथ श्रद्धालुओं ने काफी श्रद्धा और उत्साह से प्रतिमा को जलधारा में प्रवाहित किया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए जमकर थिरके ।
ढोल नगाड़ों के साथ गणपति विसर्जन...
आज ‘गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ..’ के जयकारों से आज पूरा नानपुर क्षेत्र गूंज उठा। नगर में पूरे दिन गणेश महोत्सव की धूम मची रही। घर- घर में पधारे गए गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकालकर सेजगांव नदी व् आसपास के अन्य नदी में विसर्जित किया। कई भक्तों ने अपने घर विसर्जन कुंड में भरे गए नर्मदा के पवित्र जल मे विसर्जित किया
नानपुर क्षेत्र के आसपास में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
शुक्रवार को विसर्जन के पहले नानपुर के राजा पांडाल में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बताते चले कि नगर में इन 10 दिनों में बाप्पा की सुबह-शाम आरती आयोजन किया गया। वहीं सभी पांडालों में श्री गणेशा को कई प्रकार के व्यंजन प्रसादी व 56 भोग का आयोजन के साथ ही कार्यक्रम आयोजित किए। बच्चों ने मराठी ड्रेस और सिर पर टोपी पहने बप्पा को गोद में उठाते एक दूसरे रंग गुलाल लगाते बहुत खुश दिख रहे थे ।
विदाई के समय के चेहरों में छाई मायूसी के साथ नम आंखों से बाप्पा को किया विसर्जित। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन विसर्जन स्थल पर मुस्तैद दिखी। पुलिस प्रशासन को सराहनीय सहयोग रहा।
ये रहे उपस्थित
थाना प्रभारी राजेश डावर, अनार चौहान, डिंपू राठौड़, लक्की राठौड़, यशवन्त चौहान आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट :- मेहबूब पठान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन