Rajendra Devray / Mon, Sep 22, 2025 / Post views : 317

कुक्षी के समीप स्थित ग्राम चोरबावड़ी ग्राम पंचायत लोणी में पानी की लाइन होने के बाद भी ग्रामीणों को नल कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। जिससे गांव की जनता काफी परेशान है, पानी लेने के लिए लोगों को अपने घर से 2 किलोमीटर दूर स्थित कुवे पर जाना पड़ता हे ।
अधूरा नल-जल प्रोजेक्ट: सरकार की नल-जल योजना के तहत एक नई पाइपलाइन का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वह कार्य बंद हो गया। अनियमित जल आपूर्ति: ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में पानी 25-30 दिनों के अंतराल पर और बहुत कम समय के लिए आता है, जिससे उनकी ज़रूरत पूरी नहीं हो पाती है। लापरवाही का आरोप ग्रामीण पानी की समस्या के लिए संबंधित अधिकारियों और ज़िम्मेदारों को लापरवाह बता रहे हैं। है कि उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।अधिकारियों की निष्क्रियता: कुक्षी क्षेत्र में कई जल परियोजनाएं चल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ इलाकों में पेयजल संकट जारी है, जिससे प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन