अमझेंरा थाना अमझेरा पुलिस को अवैध शराब की कुल 136 पेटी किमती करीबन 14,25,600 रूपये की जप्त करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
धार नवागत पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी व्दारा अवैध शराब, मादक पदार्थो के अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजु मकवाना व्दारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी जितेन्द्र के घर पर बने गोदाम में दबिश देकर कुल 136 पेटी अवैध शराब किमती करीबन 14,25,600 रूपये की जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की|
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 12.09.2025 को थाना अमझेरा पुलिस व्दारा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही जितेन्द्र पिता चन्दरसिह पटेल जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी ग्राम हातोद के घऱ पर दबिश दी गई, संदेही जितेन्द्र के घऱ में बने गोदाम मे चेक करते किंगफिशर बीयर कि 35 पेटी, हेवर्ड्स कम्पनी की बीयर 06 पेटी, रायल चेलेन्ज गोल्ड व्हीस्की कि 34 पेटी, मेकडाल्ड व्हीस्की कुल 22 पेटी, रायल स्टेज कम्पनी की 39 पेटी इस प्रकार कुल अवैध शराब 136 पेटी, कुल शराब 1326.12 बल्क लीटर व कुल किमती 14,25,600 रूपये कि बरामद होने पर विधिवत जप्त कर आरोपी जितेन्द्र पिता चन्दरसिह पटेल जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी हातोद थाना अमझेरा जिला धार को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम जितेन्द्र पिता चन्दरसिह पटेल जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी ग्राम हातोद
जप्त मश्रुका कुल अवैध शराब 1326.12 बल्क लीटर व कुल किमती करीबन 14,25,600 रूपये
सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना, उनि.नरबदसिंह ठाकुर, सउनि.राजेश सिलोरिया, सउनि.भुरसिह बघेल, सउनि मुकेश कुमार अलन्से, आर.619 राहुल चौहान की सराहनीय भूमिका रही।