अंजड:- भाजपा मंडल की आवश्यक बैठक मंगलवार को देर शाम को मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान की अद्यक्षता एवं सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के आतिथ्य में स्थानीय धनगर समाज धर्मशाला में आयोजित की गई।
बैठक में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने समस्त कार्यकर्ताओ का अभिनंदन व आभार प्रकट किया तथा प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्तावों का वाचन कर आगामी कार्यक्रमो व कार्ययोजनाओं पर चर्चा करि।
इस अवसर सांसद श्री पटेल ने कहा जनता ने मुझ पर जो आशीर्वाद व विश्वास जताया है उस पर में खरा उतुरुंगा तथा सभी कार्यकर्ताओं के काम करने का प्रयास करूंगा।
मुझे लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा लीड अंजड मण्डल से मिली है जो सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
इसी प्रकार अंजड मण्डल द्वारा सांसद महोदय के समक्ष अंजड से भवति हनुमान मन्दिर तक, अंजड से गोलाटा रोड, अंजड से रामदेवपुरा तथा बिलवा फाटे से उमरिया तक के सीसी रोड निर्माण के लिए मांग रखी जिसे शीघ्रता से पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया गया।
स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान द्वारा दिया गया। संचालन बंटी बंसल तथा आभार भरत यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नप अध्यक्ष मंगीलाल मुकाती, वरिष्ठ विट्ठल मामा पाटीदार, सुरेंद्र गहलोत, शेखरचन्द जैन, अनांदिलाल मोदी, भारत सिंह मण्डलोई, राजेन्द्र भावसार, सत्यनारायण पतालिया, रामु खंडेलवाल, दीपक सेन, राकेश पाटीदार के अलावा सभी बूथों के कार्यकर्ता व सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के बाद सांसद श्री पटेल आनंद गौशाला जाकर आचार्य जोशी जी का स्वागत किया तथा श्री खाटू श्याम मन्दिर जाकर बाबा के दर्शन किये।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने दी।