अंजड:- संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर भाजपा मंडल अंजड की बैठक यादव धर्मशाला में आहूत की गई।
मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि अभियान के प्रभारी रमेश माली व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रभारी रमेश माली एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हमे सदस्यता अभियान को सभी वर्गों तक ले जाकर अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाना है। इस महाअभियान की शुरुआत 2 सितंबर को प्रधानमंत्री भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर शुरुआत करेंगे। उक्त अभियान करीब 45 दिनो तक चलेगा। भारत मे 10 करोड़ व प्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई जनहितैषी योजनाए चला कर जरूरतमंदों तक लाभ पहुचाने का काम कर रहे है। अतः हमे भाजपा सरकारों द्वारा किये गए कार्यो का बखान कर प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य बनाना है।
तथा मोबाइल नम्बर 8800002024 पर मिस कॉल देकर तथा जहा मोबाइल की सुविधा ना हो वहां फार्म भरकर नए सदस्य बनाना है।
इस दौरान मण्डल के प्रभारी भरत यादव ने सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई।
वही मण्डल के सभी बूथों के प्रभारी बनाकर उनको कार्यभार सौंपा गया।