Rajendra Devray / Mon, Aug 25, 2025 / Post views : 281

अंजड:-मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुरेखा जमरे ने सोमवार को मय दल बल के साथ नगर के अस्पताल चौक में संचालित श्री साई क्लिनिक तथा राजपुर रोड स्थित बंगाली डॉक्टर द्वारा संचालित क्लिनिक पर अचानक कार्रवाई की जिसमें नगर में हड़कंप मच गया।
नगर के सिविल अस्पताल के नाक के नीचे व अस्पताल के ठीक सामने यह क्लिनिक अवैध रूप से संचालित बगैर डिग्री के संचालित किया जा रहा था।
दोपहर के समय उक्त डॉक्टर प्रदीप यादव द्वारा संचालित क्लिनिक पर छापामार कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान में जब संचालित करने वाले प्रदीप यादव से उनकी डिग्री के बारे में पूछा गया तो वह कोई भी जवाब नहीं दे पाए।
उनके द्वारा जो डिग्रियां बताई गई वह डिग्री मानक दर्जे की नहीं थी। तथा जो डिग्रिया उनके पास थी उन डिग्रियों से एलोपैथिक का इलाज नहीं किया जा सकता है। उसके बावजूद भी उक्त झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा था।
कार्यवाही के दौरान प्रदीप यादव के क्लिनिक से ऐलोपैथिक दवाइयां मिली तथा इन्ही दवाओं से इलाज करते हुए मरीज भी पाए गए।
इस दौरान छापरी निवासी एक महिला को बोतल सलाइन चढ़ते हुए भी पाई गई साथ ही एक बक्सा भर के एलोपैथिक दवाइयां भी मिली जिसे जप्त किया गया।
साथ ही सीएमएचओ मेडम ने वहां पर उपस्थित सभी मरीज को सिविल अस्पताल भिजवाया और इनका इलाज करने के दिशा निर्देश दिए गए।
कार्यवाही के बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर अजय पिपलिया, डॉक्टर रोहित मंडलोई तहसीलदार भिड़े एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान सैकड़ो की संख्या में अस्पताल चौक में लोग एकत्रित हो गए थे।
सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया की यह हमारी रूटीन कार्यवाही है। अंजड में अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिकों को सील किया गया एक अस्पताल चौक स्थित श्री साई क्लिनिक तथा दूसरा राजपुर रोड स्थित बंगाली डॉक्टर का क्लिनिक जिन्हें सील किया गया। आगे उन्होंने बताया कि इन क्लिनिक संचालको के पास किसी भी प्रकार की वैधानिक डिग्री नही पाई गई अतः उनका क्लिनिक सील किया गया है। यदि भविष्य में दोबारा क्लिनिक शुरू किया गया तो उन पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। तथा यह कार्यवाही जिले में आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन