Rajendra Devray / Wed, May 21, 2025 / Post views : 268






प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल ने गायत्री मन्दिर तिराहे पर भगवान बिरसा मुंडा एवं हिन्दू ह्रदय सम्राट पृथ्वीराज जी चौहान की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
निकाली तिरंगा यात्रा:-
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, जिला अध्यक्ष अजय यादव, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल की उपस्थिति में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जो नगर के अस्पताल चौक, धानमंडी चौक, सराफा बाजार, गांधी वाचनालय, बसस्टैंड से नगर परिषद पहुँची जहां यात्रा का समापन हुआ व नगर परिषद में तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। पश्चात प्रभारी मंत्री बड़वानी के लिए रवाना हो गए।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी बाइक पर तिरंगा लगाकर निकले व भारतमाता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदेमातरम के जयकारे लगाते हुए निकले।
पूर्व सैनिकों का किया सम्मान:-
इस दौरान भूत पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर बलिराम यादव, हवलदार विजय चौहान, हवलादर दिनेश विश्वकर्मा के साथ ही लोकतंत्र सैनानी शिखरचंद जैन, सुरेश जैन व कांतिलाल जैन का प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मान व अभिनंदन किया गया।
भारतीय सेना पर गर्व है:-
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सेना ने मात्र कुछ घण्टो में ही ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी अड्डो को ध्वस्त कर 100 से भी अधिक खूंखार आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया यदि युद्ध होता तो पाकिस्तान का क्या होता पता नही हमे हमारी भारतीय सेना पर गर्व है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन