: थाना अंजड़ पुलिस ने 5 माह पूर्व हुई सुने मकानों में चोरी कि घटनाओं के आरोपियों को पकड़ा, कब्जे से 3 लाख 15 हजार के सोने चांदी के आभूषण किये जप्त, आरोपियों को भेजा जेल
Rajendra Devray
/
Thu, Dec 26, 2024
/
Post views : 32
*सुने मकानों में चोरी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपियों को अंजड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*थाना अंजड़ पुलिस ने 5 माह पूर्व हुई सुने मकानों में चोरी कि घटनाओं के आरोपियों को पकड़ा, कब्जे से 3 लाख 15 हजार के सोने चांदी के आभूषण किये जप्त, आरोपियों को भेजा जेल*
*आरोपियों द्वारा चोरी की कई घटनाओं को दिया था अंजाम, जिनकी झोन के कई जिलों को थी तलाश*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने जिले में बढ़ती हुई चोरी पर नियंत्रण रखने एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंजड निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया को थाना क्षैत्र एवं कस्बा अंजड में हुई चोरियों की घटनाओं में पतारसी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था।
इसी अनुक्रम में थाना अंजड़ पुलिस ने 5 माह पूर्व ग्राम चकेरी, ग्राम सुराना, एवं कस्बाई अंजड व धनोरा बसाहट के सुने मकानों में हुई चोरियों कि वारदातों में 03 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में उक्त अपराधों में आरोपी अनवर पिता कालु खाँ मुसलमान निवासी ग्राम खेरवा जागीर थाना मनावर को गिरफ्तार किया गया था, तथा चोरी का माल सोने चांदी के आभूषण व नकदी रूपये व वाहन मोटर साईकिल अपाचे 1 लाख रूपये कीमती व लोहे कि टामी कुल मश्रुका 2 लाख 92 हजार रूपये का जप्त किया गया था।
अंजड थाना प्रभारी निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया द्वारा आरोपी मौलाअली व अमजद तथा ताज मुसलमान के ICJS सॉफ्टवेयर मे आपराधिक रिकॉर्ड चेक करते आरोपी मौलाअली व अमजद के विरूद्व प्रदेश के थाना ठीकरी, थाना महेश्वपर, थाना कसरावद, थाना मेनगांव, जिला खरगोन, थाना छैगांव माखन जिला खंडवा में चोरी व नकबजनी के अपराध पंजीबद्ध है ।
थाना प्रभारी अंजड़ निरीक्षक श्री गिरवरसिंह जलोदिया ने शेष फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु एकत्रित तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से उक्त फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी मौलाअली व अमजद मुसलमान तथा ताज मुसलमान से उक्त चोरियों के संबध में पूछने पर बताया कि आरोपी द्वारा दिन में सुने मकानों में मुख्य दरवाजे का ताला लोहे कि टामी से तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी की ज्वैलरी व नगदी रूपये चुराना बताया टीम द्वारा आरोपी मौलाअली व अमजद तथा ताज मुसलमान के कब्जे से चोरी का माल सोने चांदी के आभूषण व नगदी रूपये कुल मश्रुका 3 लाख 15 हजार रूपये तथा उक्त प्रकरण में चारों आरोपियों से कुल मश्रुका 6 लाख 70 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी मौलाअली व अमजद तथा ताज मुसलमान को केन्द्रीय जेल बड़वानी दाखिल किया गया हैं। चोरी के अन्य प्रकरणों में भी पतारसी की जा रही है शीघ्र आरोपियों तक पुलिस पहुंचेगी।
*उक्त आरोपियों कि धरपकड़ में थाना प्रभारी अंजड़ निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया, उनि सुरेश मुवेल, उनि राजेन्द्र सोलंकी, उनि बी.एस.चौहान, सउनि दिलीप मुवेल, सउनि रईस खॉन, प्रआर 90 अजय यादव, प्रआर 180 योगेश पाटील (सायबर सेल) कि सराहनीय भूमिका रही।*