रामनारायण जी सोनी की आंखों से मिलेगी जरुरतमंद को रोशनी।
अंजड:-शारदा स्कुल ठीकरि रोड सोनी समाज के रामनारायण सोनी का गुरुवार को निधन हो गया । राजेंद्र भावसार ने परिजनों से नेत्रदान हेतु प्रेरित किया और बड़वानी मुस्कान ग्रुप बड़वानी के सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को परिजनों से फोन के माध्यम से नेत्रदान प्रक्रिया समझी जिस पर परिजनों ने सहर्ष नेत्रदान की स्वीकृति प्रदान की । परिजनों जितेंद्र सोनी , अभिजीत सोनी एवं आदित्य सोनी ने
रामनारायण सोनी के निधन के बाद दुःख घड़ी में भी सहर्ष नेत्रदान हेतु स्वीकृति प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की । पश्च्यात श्री जैन ने चक्रेश पहाडिया को अवगत कराया डॉक्टर पहाड़िया बाहर थे और सूचना मिलते सारे काम छोडकर बड़वानी आए और रोटरी क्लब के सचिव ललित जैन को सूचना दी और तीनों रात 12 बजे किट लेकर अंजड सोनी परिवार के घर पहुंचे ओर सहमति पत्र भरवाकर कॉर्निया निकालकर उसे इंदौर एम के इंटरनेशनल आई बैंक पहुँचाया । समाज के सचिन सोनी और मांगीलाल मुकाती नगर परिषद अंजड एवं लायंस क्लब के धर्मेंद्र जैन ने बताया कि स्वजनों द्वारा दुख की घड़ी में भी मानव सेवा माधव सेवा की मिशाल पेश कर अंधकारमय आंखों को रोशनी देकर मानवता की मिशाल पेश की । इस सराहनीय कार्य में राजेंद्र भावसार और रोटरी क्लब बड़वानी का सराहनीय सहयोग रहा