: अंजड़ कल जन्माष्टमी के पावन पर्व पर खाटू श्याम मन्दिर लक्ष्मीनारायण मन्दिर, राम मंदिर, एव यादव समाज धर्मशाला में कृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा
Rajendra Devray
/
Sun, Aug 25, 2024
/
Post views : 365
अंजड:- नगर के बसस्टैंड के पास आशीर्वाद नगर स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा व कई धार्मिक आयोजन सम्पन्न होंगे।
श्याम मन्दिर समिति ने बताया कि सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्याम मन्दिर के पट सुबह 6 से रात्रि 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव के बाद तक भक्तों के दर्शनार्थ हेतु खुले रहेंगे।
सोमवार को सुबह मन्दिर में स्थापित श्याम बाबा, श्री राधाकृष्ण दरबार, श्री राम दरबार, सालासर बालाजी, पशुपतिनाथ महादेव का पण्डित द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन व आकर्षण श्रंगार कर प्रातः कालीन आरती की जाएगी तथा शाम 7:15 बजे सायंकालीन आरती के बाद विभिन्न भजन गायकों द्वारा भगवान के जन्मोत्सव तक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा रात्रि 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव के समय लड्डू गोपाल का पूजन अर्चन कर पालने में झुलाया जाएगा तथा लड्डू गोपाल की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
इस मंदिरों में भी होगा पूजन अर्चन:-
नगर की अम्बिका गली स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर एवं गढ़ी मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर में , यादव समाज धर्मशाला में भी जन्माष्टमी पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा।
सायंकालीन आरती के बाद यहां भी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा पश्चात जन्मोत्सव के समय रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के पूजन अर्चन के बाद महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
पर्व को लेकर भक्तों द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
रक्षाबंधन पर्व भी मनाया जाएगा:-
सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर नगर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व भी मनाया जाएगा। शुभ महूर्त में बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर उनसे रक्षा का वचन लेगी।
पर्व को लेकर बाजार में काफी चहल पहल देखी जा रही है तथा बाजार गुलजार नजर आ रहा है।
नगर के मुख्य बड़वानी-ठीकरी मार्ग पर राखियों की कई दुकानें सजी है। नगर में स्थित मिठाई, नमकीन, कपड़ा, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि दुकानों पर बहनों द्वारा जमकर खरीददारी की जा रही है।