: अंजड़ शाही ठाठ-बाट से प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलें बाबा विवरेश्वर महादेव ढोल ताशे नगाड़े आकर्षक झांकिया रही प्रमुख आकर्षण का केंद्र बाबा की आगवानी में उमड़ा जन सैलाब
Rajendra Devray
/
Mon, Aug 19, 2024
/
Post views : 294
*शाही ठाठ-बाट से प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलें बाबा विवरेश्वर महादेव।*
अंजड:- सावन के आखरी सोमवार को भगवान विवरेश्वर महादेव का भव्य डोला पूरे नगर में धूम धाम के साथ निकाला गया। शिव डोले में भजन मंडली, झांकिया, ढोल नगाड़े, झांझ मंजीरो के अलावा कई नृत्यदल अपनी मनमोहक प्रस्तुति देते हुए निकले शिव डोले का नगर भर में विभिन्न समाजजनों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह मंच व स्वागत द्वार लगाकर शिव डोले में शामिल भक्तों को स्वल्पहार व जलपान करवाया तथा शिव डोले पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शिव डोला दोपहर 1 बजे शिवालय मन्दिर से निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्ग राजपुर रोड, श्रीकृष्ण चौक, बसस्टैंड, सराफा बाजार, जटाशंकरी चौक, अस्पताल चौक, मारू मोहल्ला से हनुमान मोहल्ला होते हुए देर रात्रि शिवालय मन्दिर पहुचा जहा बाबा विवरेश्वर महादेव की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
शिव डोले में सबसे मध्य युवाओं के कंधों पर पुष्पों से सुसज्जित लकड़ी के डोले में भगवान विवरेश्वर महादेव विराजित थे तथा जगह-जगह बाबा विवरेश्वर महादेव का श्रद्धालुओ ने पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ लिया।
शिव डोले में खुले ट्राले पर भजन मंडली, आदिवासी नृत्य दल, ढोल नगाड़ो का दल, झांझ मंजीरों का दल मौजूद रहा इसी प्रकार से चार अलग-अलग ट्रेक्टर ट्रालीयो पर शिव अघोरी नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य, बरसाना की प्रसिद्ध होली नृत्य तथा आदिवासी नृत्य दल के कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए शिव डोले में सम्मिलित हुए।
इसी प्रकार से भगवान भोलेनाथ एवं बाबा केदारनाथ के मन्दिर तथा श्रवण कुमार की चलित झांकिया सबका मनमोह रही थी।
शिव डोले में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुजन शामिल हुए।