लहसुन गौदाम से लहसुन चुराने वाले आरोपीयों को बदनावर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को संपत्ति संबधी अपराधियों की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था । इस दिशाकर्म में जिला धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक श्री डॉ इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर श्री शेरसिंह भुरिया के मार्गदर्शन में बदनावर थाना प्रभारी श्री दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही को अंजाम देने हेतु एक टीम घटित कराई गई ।
इसी तारतम्य में घटना दिनांक 12.07.2024 को फरियादी समीर कादरी पिता शेहजाद कादरी जाति मुसलमान निवासी बदनावर के बखतगढ रोड स्थित गौदाम से पीछे के दरवाजे का ताला तोडकर 44 लहुसन के कट्टे किमती 350000 रू के चोरी गये थे । जिस पर थाना बदनावर पर अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगण मय मश्रुका के डेलची रोड स्थित संदीप के ढाबे पर बैठे हैं व लहसुन बेचने की बात कर रहे हैं । इस पर सउनि योगेश सिंह चौहान, सउनि दिनेश सिसोदिया, सउनि चन्द्रपाल राजावत, सउनि प्रहलाद बोरा, आरक्षक 881 अनिल द्विवेदी, आरक्षक 379 विक्की कुशवाह, आरक्षक 79 राहुल गुर्जर, आरक्षक 1084 मनीष राठौर द्वारा मुखबिर द्वारा बताये अनुसार 7 व्यक्तियों को दबिश देकर पकडा गया जिनसे अपना नाम पता पुछते 1. राकेश पिता नाथू सारेल जाति भील उम्र 21 साल निवासी सरदारपुरा 2. दिनेश पिता नाथू सारेल जाति भील उम्र 21 साल निवासी सदर 3. बबलू पिता कालूराम डामर जाति भील उम्र 26 साल निवसी रतनपुरा थाना कानवन 4. राहुल पिता सोमा सारेल जाति भील उम्र 24 साल निवासी सरदारपुरा 5. गेंदालाल पिता नाथू कटारा जाति भील उम्र 28 साल निवासी हरकाझर 6. बंटी पिता सरदार देवनदा जाति भील उम्र 18 साल निवासी हनुमंतिया 7. चम्पालाल पिता बद्रीलाल गामड जाति भील उम्र 21 साल निवसी रायनपाडा का होना बताया । पकडे गये व्यक्तियों से पास में रखे लहसुन के बारे में पुछताछ करते कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया व लहसुन के कट्टे गिनने पर 44 लहसुन के कट्टे होना पाये गये जिस पर आरोपियों पर शंका होने पर कढायी से पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त लहसुन बखतगढ रोड स्थित लहसुन गौदाम से चोरी करना बताया । जिस पर उक्त आरोपियों से कुल 44 लहसुन के कट्टे किमती 350000 रू व एक पीकअप वाहन किमती 500000 रू कुल किमती 850000 रू की जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया व आरोपियों का पीआर लिया जाकर आरोपियों से अन्य घटनाओं के बारे में पुछताछ करते बदनावर क्षेत्र में डेलची रोड पर कमलेश जैन की दुकान में भी चोरी करना बताया हैं एवं थाना राजोद क्षेत्र में भी चोरी करना बताया हैं , जो इन प्रकरणों में भी प्रथक से मश्रुका बरामद कर जप्त किया जावेगा ।
उक्त कार्यवाही को अंजाम देने में निरीक्षक दीपकसिंह चौहान व उनकी टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह ने उचित ईनाम की घोषणा की है ।