Rajendra Devray / Mon, Aug 25, 2025 / Post views : 276

रिपोर्टर कांतिलाल शर्मा नालछा
चल समारोह में आस्था व श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला
बगड़ी/भादवी बीज एवं बाबा रामदेव जी के जन्म जन्मोत्सव को लेकर ग्राम कागदीपुरा में बाबा रामदेव जी का चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में आस्था व श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए चल समारोह में बाबा रामदेव जी की पालकी पर बनाई गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही जगह-जगह श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा रामदेव जी की पूजा अर्चना की।
परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम कागदीपुरा में भादवी बीच के अवसर पर उत्साह पूर्ण माहौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया बाबा रामदेव मंदिर से चल समारोह की शुरुआत हुई मुख्य रूप से पालकी के ऊपर बाबा रामदेव जी की आकर्षक झांकी बनाई गई थी। चल समारोह में महिलाएं हाथों में भगवान की ध्वज लेकर नाचते झूलते हुए चल रही थी वहीं पुरुष वर्ग डीजे पर नृत्य कर रहे थे भजन कीर्तन के साथ पूरे नगर में चल समारोह निकाला गया श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी की आरती पूजा की चल समारोह रामदेव मंदिर में समाप्त हुआ जहां पर मन्नत धारी श्रद्धालुओं ने कतर में खड़े होकर अपनी मन्नत को पूर्ण किया जिसमें मुख्य रूप से अधिकांश मन्नाधारियों ने से फलों से तोला वही मन्नत धारी ने बाबा रामदेव जी के झंडे वाले निशान भी मंदिर में अर्पित किए गए। इधर चल समारोह के समापन के बाद महा आरती व पूजन करने के पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया देर शाम तक भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन