: बड़वानी केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल पत्रकार वार्ता करेंगे बजट पर पत्रकारों का देंगे जवाब बजट देश आर्थिक प्रगति में मिल का पत्थर साबित होगा
Rajendra Devray
/
Sun, Aug 4, 2024
/
Post views : 301
केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल पत्रकार वार्ता करेंगे।
बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सांसद में पारित 2024-2025 के केंद्रीय बजट पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 5 अगस्त, सोमवार को दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय बड़वानी पर उक्त पत्रकार वार्ता को जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले एवं अन्य जिला पदाधिकारियो की उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल मुख्य रूप से उपस्थित होकर केंद्रीय बजट पर पत्रकारों से चर्चा करेंगे जिसमे केंद्र सरकार द्वारा पारित इस बजट में मध्यप्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल सुविधाओ, सड़क मार्ग, औद्योगिक निर्माण, रोजगार, शिक्षा, स्वस्थ सहित आदि विषय जो भविष्य में प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की और तीव्रता के साथ ले जाएंगे पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी ने जिले के सभी पत्रकार साथियों को इस पत्रकार वार्ता में आने का आव्हान किया है।