नवागत कलेक्टर ने ली जिलाधिकारियों की बैठक
बैठक के माध्यम से जानी जिले की जानकारी
बड़वानी 31 जनवरी 2025/ नवागत कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर सभागृह बड़वानी में समस्त जिला अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में कलेक्टर द्वारा बताया गया कि उन्होने पूर्व में इस जिले के बारे मे काफी अच्छा सुना है। साथ ही आकांक्षी जिला होने से और काम करने की आवश्यकता है। बैठक मेें कलेक्टर ने अपनी अपेक्षाओं के बारे में बताते हुए कहा कि शासन द्वारा जनकल्याण हेतु सभी विभागों में जनकल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। जिनके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी अपने पदीन दायित्व को समझकर पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य करे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभाविंत हो सके। बैठक मे राजस्व महाभियान एवं विगत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही जिले में आगामी मुख्य कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई।
बैठक में इस दौरान अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश, एसडीएम राजपुर श्री जितेंद्र कुमार पटेल एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। इसी दौरान बैठक में सभी जनपद पंचायतों के सीईओं एवं नगरीय निकाय के सीएमओं, तहसीलदार विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जुडे़ थे।